मनाई वीर योद्धा जकरकन भतरा की जयंती

बकावंड। भूमकाल योद्धा एवं वीर क्रांतिकारी गुंडाधुर के साहसी साथी जकरकन भतरा की जयंती छोटे देवड़ा में श्रद्धा और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जकरकन भतरा कॉलेज बकावंड में समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधि, आदिवासी युवा छात्र संगठन के सदस्य, कॉलेज के प्रिंसिपल एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और आदिवासी अस्मिता की रक्षा में उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं को अपनी संस्कृति, इतिहास और पहचान को संजोकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। सभी ने मिलकर महान योद्धाओं के आदर्शों पर चलने और समाज की एकता व जागरूकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *