उल्लास साक्षरता की महापरीक्षा की तैयारी

जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से जिले को पूर्ण साक्षर करने की दिशा में विकासखंड जगदलपुर में शिक्षा अधिकारियों की बैठक रखी गई। बैठक उल्लास कार्यक्रम के जिला परियोजना अधिकारी राकेश खापर्डे की मौजूदगी में हुई।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत हर व्यक्ति अपने रोजमर्रा की चीजों के लेनदेन और किसी भी प्रकार से ठगी का शिकार न हो, इसके लिए राष्ट्रव्यापी उल्लास नवभारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत हर व्यक्ति साक्षर हो ऐसा लक्ष्य है। इसी के तहत बीआरसी भवन जगदलपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में विकासखंड जगदलपुर के सभी संकुल समन्वयक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम एपीसी एवं उल्लास परियोजना अधिकारी राकेश खापर्डे ने
शिक्षा से होने वाले फायदे को विस्तार से समझाया और सभी जगह आसाक्षरों को चिन्हांकित कर उन्हें मार्च में होने वाली महा परीक्षा में सम्मिलित करने को निर्देश दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में जोड़ने और उनसे भी सहयोग लेने की बात कही। बीईओ अनिल दास ने बताया कि परीक्षा के दो चरण पूरे हो चुके हैं और मार्च में महापरीक्षा होनी है। उसकी संपूर्ण तैयारी कर लें और वालिंटियर तथा लर्नर को चिन्हांकित कर कक्षाएं प्रारंभ कर दें। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एबीईओ राजेश गुप्ता ने कहा कि ग्राम पंचायतों और नगरीय निगमों के हर वार्ड का सर्वे करवाके उन्हें पूर्ण साक्षर वार्ड भी घोषित करवाना है।साथ ही आसाक्षरों को चिन्हांकित कर उन्हें महापरीक्षा में लाना भी लक्ष्य है। इसी कड़ी में बीआरसी राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इसकी सतत निगरानी कलेक्टर की निगरानी में की जा रही है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और उच्च अधिकारियों के दिए निर्देशों का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करें। यह जानकारी भूपेश पाणिग्रही ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *