यहां तो लापता है सुशासन: पाढ़ी

= कर्मचारी वर्ग निराश है भाजपा सरकार से

बकावंड। कांग्रेस के युवा नेता गिरजाशंकर पाढ़ी मोना ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सुशासन लापता हो गया है। भाजपा सरकार के कामकाज और नीतियों से कर्मचारी, किसान, व्यापारी, युवा सभी परेशान हैं।
युवा नेता गिरजाशंकर पाढ़ी ने कहा है कि सुशासन तभी आएगा, जब मुख्यमंत्री प्रदेश में नियमितीकरण की बाट जोह रहे कर्मचारियों का शासकीयकरण कर उन्हें नियमित करें। श्री पाढ़ी ने कहा कि धान खरीदी और सहकारी समितियों के काम वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नहीं चल सकते। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ऑपरेटर और सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जिससे धान खरीदी प्रक्रिया बाधित हो रही है। राज्य सरकार ने इस हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है और अब अन्य विभागों के कर्मचारियों को धान खरीदी के काम में तैनात कर रही है। सहकारिता कर्मचारियों की मुख्य मांगें बेहतर वेतन, नियमितीकरण और सेवा संबंधी अन्य सुविधाएं हैं, जिसमें मध्य प्रदेश की तरह प्रबंधकीय अनुदान भी शामिल है। साय सरकार इन जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। राज्य में सिर्फ सुशासन की नौटंकी चल रही है और हकीकत इससे कोसों दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *