जगदलपुर। शहर के सिटी ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महापौर संजय पांडे, जिला फुटबाल संध अध्यक्ष राणा घोष, संग्राम सिंह राणा, राजेश राव, यशवर्धन राव, दिलीप दास, दंतेश्वर राव एवं फुटबॉल संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जगदलपुर शहर में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का गौरवशाली इतिहास रहा है। सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलें। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए जिला फुटबाल संध को बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का उद्घाटन मैच बैंगलुरू विरूद्ध चित्रकोट ओड़िशा के मध्य खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
जगदलपुर में अभा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज











Leave a Reply