21 लाख के गांजा और देशी कट्टा, कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

= ओड़िशा के नबरंगपुर निवासी हैं दोनों तस्कर, मिला 42 किलो गांजा

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधी तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 21 लाख रुपए से भी अधिक मूल्य के गांजा, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ ओड़िशा के दो गांजा तस्करों को जगदलपुर की बोधघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रतिबंधित गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से रात में सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से एक सिल्वर कलर की इनोवा कार ओडी 02 के 8007 से दो व्यक्ति गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल ओडिसा से आने वाली मेन रोड नेशनल हाईवे 63 पर आड़ावाल के बरगद पेड़ के पास नाकाबंदी कर मुखबिर उड़ीसा की ओर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध सिल्वर कलर की इनोवा कार ओडी 02 के 8007 को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ शुरू की गई। दोनों घबरा कर भागने का प्रयास करने लगे।

अंततः पकड़ लिया गया। आरोपी बाल्बो उर्फ बल्लब भतरा पिता चेतन भत्तरा, उम्र 40 साल, ग्राम मोहरगुड़ा, थाना पापडाहांडी, जिला नबरंगपुर ओड़िशा तथा अमर ज्योति हिरन पिता अशोक कुमार हिरन, उम्र 44 साल, ग्राम खोलीगुड़ा, थाना दाबूगांव, जिला नबरंगपुर ओड़िशा को हिरासत मे लेने के बाद उनकी कार की तलाशी ली गई। कार की पिछली सीट पर छोटे बड़े आठ पैकेट्स में कुल 42 किलो 431 ग्राम गांजा मिला।. इस गांजे की किमत 21 लाख 21 हजार 550 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों से एक देशी पिस्टल और 2 नाग जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों की कार भी जप्त कर ली गई है। गिरोह को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, प्रमोद ठाकुर, लोकेश्वर नाग सहायक उp निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, व्यास नारायण ठाकुर, डोलमणि भोई, वर्षा साहू, संध्या मंडावी, आरक्षक विजय तिर्की, थानेंद्र सिन्हा, विपिन मिंज, मुकेश कोड़ोपी, मानकू कोर्राम, कामदेव दर्रो बस्तर फाइटर लच्छिंदर बघेल, दिनेश अनका, संतोष ठाकुर, सदाराम कश्यप, रविन्द्र भद्रे, तुलसी राम मौर्य, रामनाथ बघेल, ज्ञानु कश्यप, लखेश्वर सेठिया, सलमान खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *