लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में सड़कों का सांसद कश्यप और विधायक गोयल ने किया भूमिपूजन

= 537.52 लाख की लागत से बनेंगी दोनों सड़कें

जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के विकास को नई दिशा देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ब्लॉक की ग्राम पंचायत मारडूम तथा धुरागांव में कुल 537.52 लाख रुपयों की लागत से होने वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा विधिवत किया गया।
ग्राम पंचायत मारडूम में स्वास्थ्य केंद्र से घुमरकोंटा मार्ग तक कुल 3 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत लागत 277.88 लाख रुपये है। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों, मरीजों तथा स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता होगी एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और बेहतर हो जाएगी।इसी प्रकार ग्राम धुरागांव से दाबपाल तक 3 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया, जिसकी लागत 259.64 लाख रुपए है। यह मार्ग धुरागांव क्षेत्र को दाबपाल सहित आसपास के ग्रामों से बेहतर रूप से जोड़ेगा तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ये सड़कें ग्रामीण अंचल की जीवनरेखा बनेंगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक गतिविधियों में ग्रामीणों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी।विधायक विनायक विनायक गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर के प्रत्येक गांव, प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारा संकल्प है। यह सड़कें न केवल यात्राओं को सुगम बनाएंगी, बल्कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तरक्की की दिशा भी तय करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि जनभागीदारी और जनसमर्पण ही विकास की असली शक्ति है, और आज का यह कार्यक्रम इसी भावना को सशक्त करता है।भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल,.पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, जनपद सदस्य दशमी कश्यप, मंडल अध्यक्ष मंगतूराम कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, नरेश खापड़े, मोतीलाल कश्यप, रैमती कश्यप, भरत कश्यप, शिवनंदन पेगड़, जलंधर कश्यप, कमलू करठाम, लिबरू कश्यप, दामूधर कश्यप, जनपद सीईओ, एसडीओ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *