
भानुप्रतापपुर। रविवार 08 मार्च 2026 को ग्राम बर्रेबेड़ा, ग्राम पंचायत बोंदानार में धर्मांतरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। जानकारी के अनुसार धर्मांतरित श्री मन्नूराम आचला ने अपने पूरे परिवार सहित ईसाई धर्म को छोड़कर अपने मूल आदिवासी धर्म में वापसी की। ग्राम बर्रेबेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मन्नूराम आचला और उनके परिवार का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद आदिवासी समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें पुनः आदिवासी धर्म में शामिल किया गया। इस अवसर पर ग्राम के कई वरिष्ठजन और समाज के लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि समाज की परंपराओं और संस्कृति को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।










Leave a Reply