महिला विरोधी कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले: ओजस्वी में डावी

= महिलाओं के सम्मान व अधिकार के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा =
= कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर: ओजस्वी

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देश की महिलाओं को सम्मान व अधिकार देने नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाया, जिसे रोकने का काम कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों ने किया है। महिला विरोधी कांग्रेस नहीं चाहती कि देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले, इसलिए नए नए कुतर्क गढ़कर नारीशक्ति वंदन अधिनियम को रोकने व बाधा डालने का पाप कांग्रेस बार-बार कर रही है। यह बात छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
श्रीमती मंडावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी मातृशक्ति को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था। यह भारत की नारीशक्ति के लिए एक महायज्ञ था, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संसद में बारंबार सभी सांसदों से आग्रह किया था कि देश को नई दिशा देने व महिलाओं को उनका अधिकार देने सभी मिलकर आगे आएं, लेकिन स्वार्थी विपक्ष विशेष रूप से कांग्रेस ने अपना चरित्र व चेहरा उजागर करते हुए एकबार फिर महिलाओं के हितों को दरकिनार करने का काम किया है। कांग्रेस आरंभ से ही महिला विरोधी मानसिकता से ग्रस्त रही है और उसने अपने कृत्य से इसे स्थापित भी कर दिया है। ओजस्वी मंडावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की कमान संभालने के बाद विगत बारह वर्षों से महिलाओं को अधिकार व सम्मान देने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रहे हैं। महिलाओं के नाम बैंक खाते, उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को मुखिया बनाना, घर-घर में शौचालय का निर्माण, आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत बनाने लखपति दीदी योजना जैसी अनेक योजनाएं महिला सशक्तिकरण को जमीनी स्तर पर परिभाषित कर रही है। लोकतंत्र में भारतीय महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने 33 प्रतिशत आरक्षण नारीशक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लाया गया, जिसे रोककर महिलाओं के अधिकार को कांग्रेस ने छीना है। इसे देश की जागरूक महिलाएं देख रही हैं और कांग्रेस की सदैव महिला विरोधी सोच को समझ भी रही है। ओजस्वी मंडावी ने कहा कि देश की महिलाओं के अधिकार व सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी दृढ़ संकल्पित है। महिला विरोधी ताकतें आज जरूर अपनी कुमंशा में कामयाब हो गई हैं लेकिन भाजपा देश की मातृशक्तियों के लिए उनका हक दिलाने लड़ाई बिना रुके लड़ती रहेगी और महिलाओं के आशीर्वाद से जीत भी दर्ज करेगी। इस दौरान केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परिसराम बेसरा, सफीरा साहू, ममता राणा, सुधा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *