= घंटों खडे रहते हैं कलेक्टर से मिलने पहुंचे लोग

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के कलेक्टर कार्यालय में आम जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सवालों के घेरे में है। कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के पास फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां और बेंच तक नहीं हैं।
फरियादियों का कहना है कि कलेक्टर कार्यालय में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर कार्यालय परिसर मे रखी कुर्सियां ठीक हालत में नहीं हैं। कई कुर्सियां अलग हो जाती हैं या अस्थिर हैं, जिससे बैठना मुश्किल है। दूर-दराज से आने वाले नागरिकों को घंटों खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। कलेक्टर कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह की अव्यवस्था से साफ नजर आ रहा है आमजन के लिए शासन के पास बैठाने तक का पैसा नहीं है। जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक व्यवस्था की अनदेखी साफ नजर आती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्यालय में बैठने की उचित व्यवस्था की जाए और टूटी-फूटी कुर्सियों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में सामने आई यह समस्या बताती है कि बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। उम्मीद है कि प्रशासन इस ओर जल्द कदम उठाएगा।











Leave a Reply