बस्तर आंध्र समाज का कार्तिक मास वन भोजनम

जगदलपुर। बस्तर आंध्र समाज द्वारा लमानी पार्क में कार्तिक मास वन भोजनम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। सर्वप्रथम समाज के अध्यक्ष एम जयंत राव नायडू सचिव यशवर्धन राव, सुब्बाराव एवं पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर किरण देव का स्वागत किया। किरण देव ने बस्तर आंध्र समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्तिक मास वन भोजनम कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही आवंला पेड़ में समाज के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, मनोहर तिवारी, दिंगबर राव, वीर राजू, राजरत्नम, अशोक नायडू, बसंत राव, कोटेश्वर राव, शिवाजी राव, एवं समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *