चार धाम यात्रा पर रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

बकावंड। शासन की चार धाम यात्रा योजना के तहत बकावंड विकासखंड से दर्जनों श्रद्धालुओं का जत्था आज रवाना हुआ।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार छत्तीसगढ़ में सुशासन लाने के साथ साथ राज्य के बुजुर्गों को सनातन धर्म के प्रमुख चार धामों की निशुल्क यात्रा कराने की सुविधा भी दे रही है। इसी के तहत आज बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र से चार धाम यात्रा के लिए ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों श्रद्धालुओं के जत्थे को एक विशेष बस से रवाना किया गया। जनपद सदस्य जगमोहन बघेल, सीईओ परेश्वर कुर्रे, जनपद पंचायत के अधिकारी प्रहलाद चंद्राकर, लिपिक विनोद कुमार कश्यप एवं सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया।उपस्थित थे। सुशासन सरकार की इस पहल से बकावंड क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। बड़े बुजुर्ग ग्रामीण अपने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उस श्रवण कुमार का दर्जा दे रहे हैं, जिसने अपने नेत्रहीन माता पिता को कांवड़ पर बिठाकर तीर्थयात्रा कराई थी। लोग कह रहे हैं कि भगवान सबको विष्णु देव साय जैसा सपूत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *