= जगदलपुर शहर में होगा बड़ा आयोजन, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
जगदलपुर। नवरात्रि के प्रारंभ से लेकर प्रभु श्री राम के जन्म नवमी एवं श्री हनुमान जी के प्रकटोत्सव तक विश्व हिन्दू परिषद राम जन्म उत्सव समिति द्वारा जिलेभर में भव्य एवं उल्लासपूर्वक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम नगर एवं ग्रामों में आयोजित किये जाएंगे। नगर के सभी समाज प्रमुखों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ पखवाड़े भर के कार्यक्रम श्री सीताराम शिवालय में सुनिश्चित किए गए। जिसका सभी ने ध्वनिमत से समर्थन किया।
तय कार्यक्रम के अनुसार नगर में 23 मार्च सोमवार को मातृशक्ति एवं दर्गा वाहिनी द्वारा भव्य एवं विशाल चुनरी यात्रा सीताराम शिवालय से प्रारंभ होकर मां दंतेश्वरी मंदिर में मां को चुनरी समर्पित करके संपन्न होगी। 25 मार्च बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर से प्रांगण से विशाल आमंत्रण बाईक रैली दोपहर 230 प्रारंभ होकर नगर के सभी वार्डो में भ्रमण करते हुए मां दंतेश्वरी के प्रांगण मे ही संपन्न होगी। यह रैली नगर के सभी नागरिकों को श्री राम जन्म उत्सव कार्यक्रम को भव्य और उत्साह के साथ मनाने के लिए आमंत्रित करने के लिए होगी। 27 मार्च शुक्रवार को प्रभु श्रीराम जी के प्रकटोत्सव को भव्य एवं विशाल रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए दोपहर 3 बजे मां दंतेश्वरी के प्रांगण में सभी सनातनी एकत्रित होंगे। यहां से शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न चौक, चौराहों एवं मार्गों से होती हुई नगर भ्रमण पश्चात पुनः मां दंतेश्वरी के प्रांगण में विधि विधान से पूजा एवं आरती के साथ संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न ग्रामों से एवं वनवासी क्षेत्रों से बहुत बड़ी संख्या में सनातनी हिंदू भाई बहन सपरिवार सम्मिलित होंगे। दूर दराजे से आने जाने के लिए वाहनों की एवं उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी होगी । वाहनों के पार्किंग के लिए भी समुचित व्यवस्था होगी। जिससे यातायात में व्यवधान न हो। शोभायात्रा में विभिन्न समाजों द्वारा प्रभु श्री राम एवं उनके जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार की झांकिया भी सम्मिलित होंगी। शोभायात्रा में बस्तर अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से नर्तक, वादक दल भी अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। नगर के विभिन्न समाजों, संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा प्रभु श्रीराम कi शोभायात्रा का स्वागत चौक चौराहों पर किया जाएगा। इसके लिए चौक चौराहों की स्वच्छता के साथ सजावट की जाए गी। साथ ही विभिन्न समाजों व संगठनों द्वारा शोभायात्रा में सम्मिलित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी। 29 मार्च रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवं नगर के प्रमुख प्रतिष्ठत जन नगर की साफ सफाई में योगदान देने वाले दीदी और भैया लोगों के साथ समरसता भोज में शामिल होंगे और एक साथ भोजन ग्रहण करेंगे। जिले भर के ग्रामों में नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग 200 स्थानों पर रामोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रभु श्रीराम जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगो और विश्व हिंदू परिषद के गठन एवं कार्यों के विषय रखें जाएंगे, नगर के अलावा ग्रामों में भी बाईक आमंत्रण रैली बजरंगियों द्वारा निकाली जाएगी सभी नगर एवं ग्रामों में भगवा ध्वज बड़ी संख्या में लगाए जाएंगे।











Leave a Reply