= महिला कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन
जगदलपुर। कंटिनेंटल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर में सोमवार को पीओएसएच की जानकारी दी गई। ट्रेनर सीनियर हर तनुश्री तिवारी ने फीमेल स्टाफ को सेक्सुअल प्रताड़ना की शिकायत की विधि और बचाव के बारे में बताया। हर तनुश्री तिवारी ने कहा कि किसी भी असहमति को सीधे “ नो “ कहकर नकार दें।बताया कि सीसीएसएच प्रबंधन ऐसी गतिविधि को लेकर सतर्क है। ऐसी शिकायत आने पर गंभीर कदम उठाये जाएंगे और शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रहेगा। एक आंतरिक टीम शिकायत की जांचकर कार्रवाई करेगी। पीओएसएच मतलब प्रोटेक्शन ऑफ विमेन फ्रॉम सेक्सुअल हैर्रासमेंट है। यह एक महत्वपूर्ण अधिनियम है जो महिलाओं को काम के स्थान पर होने वाले यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाया गया है। इस अधिनियम के तहत एक आंतरिक शिकायत समिति महिलाओं की शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने के लिए जिम्मेदार है।अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं को काम के स्थान पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे अपने काम को आराम से कर सकें।











Leave a Reply