जगदलपुर। बस्तर संभाग स्तर पर प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना संबंधी प्रक्रिया को इस माह पूरा करवाने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव से मुलाकात की। किरण सिंह देव को अवगत कराया गया कि रायपुर और दुर्ग संभाग में पदोन्नति आदेश व पदस्थापना आदेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि बस्तर संभाग में पदस्थापना प्रक्रिया अभी लंबित है। पदस्थापना प्रक्रिया को इसी माह पूर्ण कराने की पहल करने का आग्रह प्रतिनिधि मंडल ने श्री देवसे किया। श्री देव ने तुरंत शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से चर्चा की और अविलंब इस लंबित प्रक्रिया को संयुक्त संचालक बस्तर संभाग के माध्यम से पूरी कराने की अपेक्षा की। यह सौजन्य मुलाकात छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदेश सह सचिव शिवसिंह चंदेल के निर्देशन में जिलाध्यक्ष डॉ लुदरसन कश्यप बस्तर के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष अमित पॉल, डॉ. तुलादास मानिकपुरी, मनीष ठाकुर, अनुपम सरकार, विकास साहू और मनीष अहीर ने की।
पदास्थापना के लिए किरण देव से लगाई गुहार











Leave a Reply