जगदलपुर। जनहित में सक्रिय सेवाएं देते आ रहा सीसीएसएच हॉस्पिटल द्वारा शनिवार को नगर के नया पारा स्थित पत्रकार भवन में जिला पत्रकार संघ के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच) द्वारा आयोजित है। शिविर में सीसीएसएच के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। कॉन्टिनेंटल अस्पताल विभिन्न पैथोलॉजी जांच में रियायत भी देगा। यह लाभ पत्रकारों के परिजन को भी मिलेगा। शिविर में अन्य हितग्राही भी स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं, मगर उन्हें पैथोलॉजी जांच शुल्क में कोई छूट नहीं मिलेगी।उल्लेखनीय है कि सीसीएसएच प्रबंधन शुरू से ही सामुदायिक सेवा में सहभागिता निभाते आ रहा है। इससे पहले बस्तर हेरिटेज मैराथन -2026 के आयोजन के दौरान सीसीएसएच की बड़ी टीम डॉक्टर्स के साथ लालबाग मैदान पर तड़के 3 बजे से आयोजन निपटते तक डटी रही। इस टीम ने घायल धावकों का उपचार भी किया। सीसीएसएच की इस पहल की क्षेत्र के नागरिक जमकर सराहना कर रहे हैं।
सीसीएसएच का स्वास्थ्य शिविर शनिवार को











Leave a Reply