विहिप बजरंग दल ने किया आतंकवाद का किया पुतला दहन

= बम ब्लास्ट के मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
= पीड़ित परिवार के साथ है बजरंग दल: मुन्ना बजरंगी

जगदलपुर। दिल्ली में हुए कायराना आतंकी विस्फोट की तीव्र निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज सायंकाल स्थानीय चांदनी चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए भारत माता की जयकार की तथा वंदे मातरम् का गायन किया।
विहिप जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि देश में आतंक फैलाने वाले जिहादी तत्वों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे आतंकी कृत्यों में शामिल दोषियों को बीच चौराहे पर सार्वजनिक दंड दिया जाए, ताकि जिहादी विचारधारको में डर व्याप्त हो और पुनः ऐसी घटना न हो। विहिप नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने कहा कि दिल्ली विस्फोट में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले कट्टर मानसिकता से ग्रसित उन्मादी तत्वों का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय एवं कायरतापूर्ण है। बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि भारत की जनता आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट है और ऐसे कृत्यों को कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जिहादी मानसिकता फैलाने वाले संस्थानों एवं संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *