लक्ष्मी जगार का दिव्य उत्सव बड़े धूम धाम से संपन्न

बस्तर। नगर पंचायत बस्तर के वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड मांझीपारा एवं बागबहार के सामूहिक प्रयास से माझीपरा बस्तर में राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित माता बोहरिया, झंडा गुड़ी में बड़े धूम धाम से लक्ष्मी जगार का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में महिलाएं और ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जयकारों से देव शिवालय गूंज उठा।
गुड़ी पुजारी श्री जगत और लच्छिन ने बताया कि 8 से 9 वर्ष के अंतराल के बाद पुनः इस वर्ष भी लक्ष्मी जगार का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। बस्तर अंचल में धान कटाई के पश्चात आदिवासी परंपराओं और सांजीविक विरासत का अनूठा पर्व लक्ष्मी जगार पूरे धूम धाम से मनाया जाता है।
इस पर्व में महिलाएं (गुरु माय) मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों तक लक्ष्मी जी का पाठ करती हैं। प्रतिदिन रात्रि को देव बाजा के साथ मोहरिया देवी देवताओं को धुन के माध्यम से बुलाकर उन्हें देव चढ़ाता है, जिसमें गांव के सिरहा, हनु देव शामिल होते हैं।
लक्ष्मी जगार की शुरुआत गांव के बुजुर्गों, सियान, सज्जन सिरहा गुनिया, मांझी पेरमा द्वारा शुभ मुहूर्त तय करने के बाद होती है। पूजा के दौरान महिलाएं बस्तरिया वेश भूषा में दीप कलश, फूल लेकर लक्ष्मी जी का आवाहन करते हैं। जैसे ही रात ढलती है, जगार की रश्म शुरू होती है।
यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि गांव की समृद्धि एवं मेहनतकश किसान जीवन प्रकृति के प्रति आभार और सामुदायिक एकता की सुंदर सांस्कृतिक पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *