ज़मीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक हैं नितीन नबीन – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

= राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बस्तर जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह

= भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने केन्द्रीय नेतृत्व का माना आभार

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितीन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाये जाने पर बस्तर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा में नया बड़ा दायित्व ग्रहण करने पर श्री नबीन को बधाई देते हुये अपनी शुभकामनायें व्यक्त की हैं।  भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि श्री नबीन ने प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुये संगठन कौशल व रणनीतिक मोर्चे पर पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा को लगातार विजयी बनाने में महती भूमिका निभाई और अब इस भूमिका का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होना सुनिश्चित है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि श्री नबीन ज़मीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक है और इसीलिये जनता जनार्दन के साथ साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत संपर्क है। उनकी यही संगठनात्मक विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप में स्थापित करने के लिये हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नितीन नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं। श्री नबीन के नेतृत्व में हम सब ने पार्टी की रीति नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों को गंभीरता से समझा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *