महारा समाज द्वारा कुम्हारपारा में सनातन धर्म में घर वापसी कार्यक्रम संपन्न

20 वर्षों से ईसाई पंथ के अनुयायी परिवारों ने की घर वापसी

जगदलपुर: बस्तर जिले के कुम्हारपारा निवासी घासीराम बेसरा, गीता नेताम, अतुल नेताम एवं रेहान नेताम ने विधिवत रूप से सनातन धर्म में घर वापसी की। जानकारी के अनुसार, उक्त परिवार विगत लगभग 20 वर्षों से ईसाई पंथ का अनुसरण कर रहे थे।

घर वापसी का यह कार्यक्रम सनातन संस्कृति एवं सामाजिक समरसता की परंपराओं के अनुरूप धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने घर वापसी करने वाले परिवारों का स्वागत किया तथा उन्हें सनातन परंपराओं से पुनः जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

महारा समाज के संभागीय अध्यक्ष कन्हैया सोना ने कहा कि महारा समाज निरंतर घर वापसी करवा रहा है l और आगे भी कुछ मतांतरीत परिवार भी स्वेच्छा से सनातन धर्म में घर वापसी के लिए तैयार हैं। शीघ्र ही विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सनातन परंपराओं से जोड़ा जाएगा l

बजरंग दल के जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन और समरसता पर आधारित धर्म है। घर वापसी के माध्यम से समाज के लोग अपनी मूल संस्कृति, परंपरा और पहचान से पुनः जुड़ रहे हैं। यह किसी पर दबाव नहीं, बल्कि स्वेच्छा से अपने पूर्वजों की आस्था में लौटने का अभियान है। बजरंग दल सदैव समाज में सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक एकता के लिए कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर महारा समाज के संभाग संयोजक विनय सोना, संरक्षक नवल नाग, जिला अध्यक्ष कन्हैया सोना, उपाध्यक्ष घनश्याम नाग, अमित मेहरा, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *