भाजपा के जिला अध्यक्ष बने श्याम जायसवाल

दल्लीराजहरा :- बालोद जिला भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पद पर युवा नेता श्याम जायसवाल को नियुक्त किया गया है। श्याम जायसवाल ने भाजपा में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव व नगर पालिका चुनाव में पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह किया। साथ ही समय समय पर संगठन द्वारा कई कार्यक्रमों के जिला सह सयोजक व प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। जिला व प्रदेश संगठन ने लगातार श्याम जायसवाल की सक्रियता व पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रख कर यह बड़ी जिम्मेदारी श्याम जायसवाल को सौंपा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति से काफी उत्साह व्याप्त है। श्याम जायसवाल ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। व कहा कि भारतीय जनता पार्टी व सभी भाजपा के हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा का बालोद जिला अध्यक्ष बना कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपा है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मेरे सभी नेताओं का आजीवन आभारी रहूंगा। आप सब के भरोसे व पार्टी , संगठन के दायित्वों को निभाने पूरी निष्ठा से भरपूर प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *