भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मांई दंतेश्वरी में शीश नवाया, पाया आशीर्वाद

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की घोषणा संगठन द्वारा की गयी है। जिसमें बस्तर जिले से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दीवान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गजानन मानिकपुरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक साव पिन्टू और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया नियुक्त हुये हैं। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजपाल कसेर बनाये गये हैं।

आज बुधवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहाँ भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई सहित मुंह मीठा कराया। जिसके बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मांई श्री दंतेश्वरी मंदिर में शीश नवाया, पूजा अर्चना की और मांईजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को सशक्त बनाने व भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर आर्येन्द्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, रजनीश पाणिग्रही,लखीधर बघेल, सुब्रतो विश्वास, आलोक अवस्थी,मनोहर दत्त तिवारी, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, दिगंबर राव, मनोज पटेल, राजा यादव, हरिराम मंडावी, सतीश सेठिया, राधे सेठिया, चंद्रकांत सेठिया, जयमोहन शर्मा, उदय दुबे, राजू अगले, राम केसरी गोयल, श्रीमती कमल कुमारी, श्रीमती मीना सेठिया, लक्ष्मी नारायण सेठिया, महेंद्र सेठिया, आदर्श ठाकुर, राधेश्याम, जुगल किशोर, दिनेश सेठिया, मानिक राम पंत, विनायक बेहरा, हरीश पारेख, हरिशंकर, चेतूराम आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *