टीकाकरण का प्रशिक्षण

जगदलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक, एव जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागगुर में एक दिवसीय वीपी.डी. सर्विलांस, नियमित टीकाकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. मिनल इंदुलकर ने टीकाकरण से पूर्व की तैयारी से लेकर टीकाकरण से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के साथ-साथ टीकाकरण के पाश्चात्य होने वाले प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के तरीकों के बारे मे विस्तार से बताया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधे श्याम भवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 तारीख को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा चुका है और तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से आरएमए विकास दास सुपरवाइजर नरेश मरकाम, लता बघेल, रेखा यादव, तुलावती सेठिया सीएचओ और आरएचओ, एएनएम, कोल्ड चैन हैंडलर के साथ अन्य कर्मचारी शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *