केदार कश्यप को मातृशोक, मनकी देवी कश्यप का निधन

जगदलपुर। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं वन मंत्री केदार कश्यप की माताजी मनकी देवी कश्यप का निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 3.30 बजे तक उनके निवास भानपुरी फरसागुड़ा में रखा जाएगा।मनकी देवी कश्यप का अंतिम संस्कार 21 दिसंबर रविवार को अपरान्ह 4 बजे ग्राम भानपुरी फारसागुड़ा में होगा। श्रीमती कश्यप के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय, एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *