जगदलपुर में गूंजेंगे तराने, तिनक धिन धा, कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट के लिए ऑडिशन 17 जनवरी को

जगदलपुर। सुरीली आवाज को मंच देने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा जगदलपुर में ‘तिनक धिन धा कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का ऑडिशन 17 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में होगा।
आडीशन प्रक्रिया के बाद टॉप 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके उपरांत प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 18 जनवरी को शाम 4.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हाॅल मे होगा।फिनाले में विजयी प्रतिभागियों को नगद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रू., द्वितीय पुरस्कार 31 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए हैं। इसके अतिरिक्त टॉप 12 प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र, तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक किरण सिंह देग मेयर संजय पांडेय रहेंगे। विशिष्ट अतिथि एवं स्पॉन्सर श्याम सोमानी, सुशील मौर्य, श्री शैलेष जारी, आरके नायडू, अमन खान, बी. नागेश, गुरमीत सिंह होरा, डाॅ. एनडी चक्रवर्ती, विजय श्रीवास्तव सेलिब्रिटीज गजेंद्र श्रीवास्तव, राकेश यादव, महेंद्र ठाकुर होंगे। कार्यक्रम के अंत में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों का मंच से सम्मान किया जाएगा। विशेष अतिथि माही श्रीवास्तव, अमृतराज, बी. वासु राव, महेश ठाकुर, वंदना पाॅल, एमबी मंजूषा, डाॅ. वीरेंद्र कुमार, संजय तिवारी, समीर सेन, दिलीप पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा, योगेश दास, आशीष गुप्ता , यादव टेंट, भारत कुमार गंगादित्य, अंजलि गोयल, सत्यम सोमवंशी होंगे।आयोजक तरुण कुमार, एडवोकेट शिवनारायण सोनी, शशि पूनम, आलोक भट्टाचार्य, वीरेंद्र प्रसाद, सीमा सूदन, वीरेंद्र प्रसाद, डाॅ. आलोक भट्टाचार्य, मीना सोनी, अफजल अली, यश सिंह, संग्राम सिंह राना, महेंद्र महापात्र, शैलेंद्र स्वर्णकार, संध्या पाठक हैं। इच्छुक प्रतिभागी नीचे फोन नंबर 9827928289 व 9871124737 और 7887278659 पर पंजीयन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *