दलपत दीपोत्सव की तैयारी में जुटा नगर निगम

लगातार स्वच्छता हेतु हो रहा है श्रमदान दलपत सागर की सफाई में जुटे सैकड़ों हाथ
= रविवार को भी दलपत सागर में चला श्रमदान =
= 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर दीपोत्सव =
= महापौर पांडे के साथ नागरिकों ने किया श्रमदान =


जगदलपुर। आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दलपत सागर में आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर नगर निगम जगदलपुर द्वारा लगातार सफाई एवं श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी दलपत सागर परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के बैनर तले आयोजित इस अभियान में नगर निगम का अमला, विभिन्न समाजों के प्रमुख, स्वच्छता एम्बेसडर एवं बड़ी संख्या में जगदलपुरवासी शामिल हुए।
सभी लोगों ने मिलकर दलपत सागर के तटों एवं आईलैंड क्षेत्र के आसपास साफ-सफाई की और जलाशय को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। गौरतलब है कि दलपत सागर में चार वर्ष से जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु व नागरिक शामिल होते हैं। इस वर्ष भी यह आयोजन 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन किया जाना है। दीपोत्सव से पूर्व दलपत सागर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार सुबह महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में नागरिकों ने श्रमदान कर यह संदेश दिया कि शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।महापौर संजय पांडे ने कहा दलपत सागर जगदलपुर की पहचान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। दीपोत्सव जैसे पावन आयोजन से पहले इसे स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारा कर्तव्य है। मुझे खुशी है कि नगर निगम के साथ-साथ शहर के नागरिक, समाज प्रमुख और युवा आगे आकर श्रमदान कर रहे हैं।यही जनसहभागिता शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएगी। दीपोत्सव के माध्यम से हम न केवल आस्था बल्कि स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का भी संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने अपील की कि आगामी दिनों में भी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और दीपोत्सव को स्वच्छता एवं सौंदर्य का प्रतीक बनाएं।

होंगे विविध कार्यक्रम

दीपोत्सव कार्यक्रम से पूर्व नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत रंगोली, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें शहर के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सफल प्रतिभागियों को आमंत्रित अतिथियों के हाथों से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

वालिंटियर्स की अहम भूमिका

दीपोत्सव आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में वालिंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी, जो आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर जनसहभागिता सुनिश्चित करने तक सक्रिय रूप से योगदान देंगें। श्रमदान करने वालों में महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, श्वेता बघेल, पार्षद हरीश पारेख, नेहा ध्रुव, पूनम सिन्हा, पारुल बोथरा, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामनरेश पांडे, एचवाय कुकड़े, विधुशेखर झा, धीरज कश्यप, राजीव निगम, कलविंदर सिंह, धर्मेंद्र महापात्र, रोशन झा, संतोष पांडे, देवेंद्र देवांगन, मनोहर दत्त तिवारी, अतुल सिम्हा, योगेश शुक्ला, योगेश ठाकुर, राजपाल कसेर, नवीन बोथरा, दिलीप सुंदरानी, श्रीमती कल्पना वर्मा, नेहा ग्रोवर, झरना मोहंती, सुलता महाराणा आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *