क्रिसमस ट्रॉफी फुटबाल का सेमी फाइनल आज

जगदलपुर। क्रिसमस ट्राफी 2025 9-ए साईड फुटबॉल प्रतियोगिता में आज 7वें दिन अंतिम क्वार्टर फाइनल जंगबाज विरुद्ध फुटबॉल एकेडमी के मध्य खेला गया। फुटबाल एकेडमी ने 2-0से मैच जीत कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। 30 दिसंबर को दो सेमी फाइनल खेला जाना है। फुटबाल एकेडमी विरुद्ध धुरगुड़ा दूसरा मैच जंगबाज विरुद्ध आड़ावाल एफ सी के मध्य खेला जाएगा। आज के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि वेंकट राव, उस्मान राजा, सलीम जाफर ने भी खेल का आनंद लिया। आज के मैच कमिश्नर विश्वजीत भट्टाचार्य एवं सहायक रेफरी दीपक डहरिया विक्की पोडाल, सूरज खरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *