मसीही महिला समिति ने लाचारों को दिए कंबल, स्वेटर

जगदलपुर। क्रिसमस का पर्व अत्यंत खुशी उत्साह धूमधाम से मसीह विश्वासियों के मनाने के पश्चात परंपरा के के अनुरूप क्रिसमस गिफ्ट का महापर्व आयोजित किया जाता है और इस खुशी के अवसर पर गिफ्ट देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए आज साल के अंत में चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च की महिला समिति ने इस गिफ्ट की बागडोर को संभाली। पुअर फंड कमेटी के माध्यम से समिति अध्यक्षा कल्पना जॉन और उनकी टीम की सदस्याओं द्वारा मसीह समाज के गरीब विधवा अशक्त लाचार विकलांग अनाथ सदस्यों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कंबल, स्वेटर, साड़ी कपड़े उनकी दैनिक आवश्यकता अनुरूप सामग्रियां भेंट कर उनके साथ क्रिसमस की खुशियां साझा की गईं और सामाजिक रूप से उनका सम्मान भी किया गया। सभी लोगों ने साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। ताकि वे सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ आम आदमी का साथ उनको मिल रहा है यह भावना भी उनके मन में बनी रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमिला सेप्ती ने किया।इसमें महिला समिति सोशल की पुवर फंड समिति सदस्या शिखा नादन, बिंदु जॉन, उमेश्वरी सिंह, सलीमा दानी, वेरोनिका दानी, एलिस अग्रवाल आदि सम्मिलित थी
इस अवसर पर प्रभु के सेवक प्रभु के दास पास्टर मसीह समाज के प्रमुख पदाधिकारी के साथ प्रमुख रूप से चर्च संचालन समिति अध्यक्ष प्रवीण लाल, बिशप एस. सुना, रेव्हरेंट लॉरेंस दास, बस्तर एपिस्कोपल सोसायटी मिशन समिति के अध्यक्ष जोयल बेचक, छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *