युवा कांग्रेस बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर विजय भारती का सम्मान, विधायक लखेश्वर बघेल ने दी शुभकामनाएं

बकावंड। युवा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देते हुए विजय भारती को बकावंड ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बस्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर विधायक श्री बघेल ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने विजय भारती को संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने, क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

विधायक से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विजय भारती ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को मजबूती देना और आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उत्तम नाइक, Indian Youth Congress के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, सरपंच कुलधर, जगमोहन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *