खैरगुड़ा प्रीमियर लीग में दिखा क्रिकेट का रोमांच

= जिपं सदस्य शंकुतला कश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ फाइनल मुकाबला


बकावंड। बस्तर विकासखंड के मधोता-2 खैरगुड़ा में सात दिनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप थीं।फाइनल मैच मधोता इलेवन और सोनारपाल के बीच खेला गया, जिसमें सोनारपाल ने शानदार जीत हासिल की।

मधोता इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और अपने आठ ओवर में सोनारपाल को 60 रन का लक्ष्य दिया।सोनारपाल की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में ही जीत हासिल कर ली और केपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत मधोता-2 कुंडगुड़ा सरपंच ईस्पर मंडावी, मधोता-1 के जयदेव यादव, ग्राम पुजारी जम्मू सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, जनपद सदस्य समली कश्यप, संजय सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, हरगोविंद सिंह, पीलसाय मांझी, मनोज कुमार ठाकुर, नरपति ठाकुर, सोनसाय समलू राम, त्रिनाथ ठाकुर, दिनेश कुमार, मोहित ठाकुर, डोमेश सिंह, हलधर, नीलम, लोकेश, अजीत, हेमेंद्र, राजेंद्र, विश्वनाथ, वैभव सिंह थे। प्रथम पुरस्कार ग्राम पुजारी जम्मू सिंह ठाकुर आयोजन समिति के सदस्यों ने और द्वितीय पुरस्कार जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने दिया। एडी दान प्लेयर ऑफ द मैच और मोहित ठाकुर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। मनोज कुमार रिंकू ने एडी दान को प्लेयर ऑफ द मैच ट्राफी दी और ईस्पर मंडावी सरपंच ने मोहित ठाकुर को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और वे आगे बढ़ते हैं। मैं आयोजकों को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया और इसे सफल बनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से हमारे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर मिला है। मैं आयोजकों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित किया।

सरपंच ईस्पर मंडावी ने कहा कि ग्राम पंचायत मधोता-2 खैरगुड़ा में यह आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता ने हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर दिया है। मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित किया। आयोजन समिति ने सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से खेल मैदान की मांग करते हुए खेल संसाधन की कमी बताई और शासन प्रशासन से खेल सामग्री व संसाधनों की अपील की। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि हमारे पास खेल संसाधनों की कमी है, इसके वावजूद हम प्रति वर्ष खेल का आयोजन करते हैं। खेल मैदान व संसाधनों की कमी है जिससे हमारे युवाओं को खेलने में परेशानी होती है। हम शासन प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे हमें खेल सामग्री और संसाधन प्रदान करें ताकि हमारे युवा अच्छी तरह से खेल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *