तीन बैंककर्मी नदी में डूबे, एक का शव बरामद


= स्टेट बैंक कोंटा शाखा के कर्मचारी हैं तीनों, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। यहां होली का उल्लास तब मातम में बदल गया, जब भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोंटा के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा की नदी में डूब गए।
जानकारी के मुताबिक ये तीनों कर्मचारी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे नदी के तेज बहाव में बह गए। एकसाथ तीन कर्मचारियों के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और होली की खुशी मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि कोंटा स्थित स्टेट बैंक के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा के पास नदी में नहाने गए थे, जहां नहाते समय तीनों डूब गए। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस जवानों, पत्रकारों और कोंटा के जागरूक नागरिकों ने संयुक्त प्रयास कर एक कर्मचारी की डेड बॉडी नदी से निकाल ली गई। मृतक की पहचान सांई के रूप में हुई है। शेष दो कर्मचारियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *