वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

= जलाऊ लकड़ी भरे मिनी ट्रक को पकड़ा अमले ने


बकावंड। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन विभाग ईमारती एवं जलाऊ लकड़ी की अवैध कटाई तथा परिवहन के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। सागौन लकड़ी से भरे ट्रक एवं ट्रैक्टर को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने जलाऊ लकड़ी लदे एक मिनी ट्रक को पकड़ा है।
वन मंत्री केदार कश्यप के सख्त निर्देश के बाद बस्तर डीएफओ उत्तम गुप्ता के मार्गदर्शन में विभाग के अधिकारी कर्मचारी वन संपदा को बचाने लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र करपावंड के ग्राम गारेंगा के बाजार चौक में 7 अप्रैल को महुआ एवं आम प्रजाति की मिश्रित सात चट्टा जलाऊ लकड़ी से भरे वाहन टाटा 1109 वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0144 को पकड़ा। वाहन चालक भवानी प्रसाद सूर्यवंशीजाति कलार निवासी देउरबाल, थाना अनतपुर, तहसील माकड़ी जिला कोंडागांव के द्वारा अनुज्ञा पत्र के बिना लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत करने में असफल होने पर वाहन चालक भवानी प्रसाद सूर्यवंशी के विरुद्ध परिसर रक्षक गारेंगा तुलेश बघेल द्वारा 7 चट्टा जलाऊ मिश्रित लकड़ी एवं चार पहिया वाहन को भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं छग अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 की सुसंगत धाराओं के तहत जप्त कर वन परिक्षेत्र अधिकारी करपावंड द्वारा राजसात की कार्यवाही हेतु सूचना प्राधिकृत अधिकारी एवं उप वनमंडलाधिकारी बस्तर को दी गई है। यह कार्रवाई वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप जी के सतत निर्देशन में मुख्य वनसंरक्षक जगदलपुर वृत्त आलोक कुमार तिवारी एवं वन मंडलाधिकारी बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता के द्वारा वनों की अवैध कटाई, परिवहन, तस्करी एवं अतिक्रमण पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *