= तीन साल बाद भी नहीं बन पाया नेगानार गांव में विधायक निधि का मंच
बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत पंडानार के आश्रित ग्राम नेगानार से भ्रष्टाचार की एक ऎसी तस्वीर आई है, जो रंगमंच पर भ्रष्टाचार के नंगे नाच को दिखा रही और सीधे क्षेत्र के विधायक की सजगता पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।
ग्राम पंचायत पंडानार के आश्रित ग्राम नेगानार के झंडापारा में रंगमंच निर्माण की स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक की निधि से वर्ष 2023-24 में स्वीकृत हुआ था। सरपंच, सचिव ने आधा अधूरा काम करवा कर मंच को यूं ही छोड़ दिया है। तीन साल बीत जाने के बाद मंच का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। झंडापारा के ग्रामीणों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक बैठकों के आयोजन की मंशा के साथ विधायक से रंगमंच निर्माण की मांग की थी। विधायक ने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक निधि से इसके लिए राशि स्वीकृत की थी।. बताया जाता है कि सरपंच सचिव ने स्वीकृत पूरी राशि आहरित कर ली, लेकिन मंच के नाम पर महज डेढ़ फीट ऊंचा प्लेटफार्म बनाकर छोड़ दिया है।. उस पर न तो प्लास्टर कराया गया है और न ही शेड बनवाया गया है। आरोप है कि सरपंच, सचिव और जनपद के सब इंजीनियर ने स्वीकृत राशि की बंदरबांट कर ली है। प्लेटफार्म का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते झंडापारा के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सबसे दुखद बात तो यह है कि रंगमंच के लिए राशि स्वीकृत करने वाले विधायक भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मंच निर्माण के संबंध में जानकारी मांगने पर सचिव कहते हैं कि जानकारी चाहिए तो सूचना के अधिकार के तहत आवेदन दो, तभी जानकारी मिलेगी।











Leave a Reply