= बीएमओ ने मूल स्थान पर जाने जारी किया निर्देश =
= मूल जगह पर ज्वाइनिंग न ली तो रुकेगा वेतन =
बकावंड। विकासखंड मुख्यालय बकावंड में अधिकारियों की कृपा से कई कर्मचारी अपना अटैचमेंट करा कर सुविधाओं का सुख भोग रहे हैं। मंत्री के आदेश की अवहेलना करने से भी अधिकारी पीछे नहीं हट रहे हैं। सलंग्नीकरण प्रथा समाप्त करने की घोषणा होने के बाद भी कुछ कर्मी अटैचमेंट वाली जगह छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
सरकार के आदेश का पालन कराने बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम ने अब पत्र लिख कर ऐसे कर्मचारियों को चेतावनी तक दे डाली है, किंतु ऊपर वाले अफसर की कृपा बनी रहने के कारण ये कर्मचारी अपनी जगह से टस से मस नहीं हो रहे हैं। इन कर्मचारियों के बारे में कहा जाता है कि वे अपने स्थानीय अधिकारी की भी नहीं सुनते हैं और वर्षों से यहीं जमे कर विभागीय कार्य के उचित संचालन में बाधा डालने का प्रयास करते हैं। इन कर्मियों में स्टॉफ नर्स सुमन निषाद, स्वीपर गीता सोनी, स्टॉफ नर्स सृष्टि सारथी, आरएचओ साजन मैथ्यू, आरएचओ पंकज सेठिया, स्टॉफ नर्स ऋतु साजन, आरएचओ शशिकला सिंह और आरएचओ शशि शर्मा शामिल हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने इन आठों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तुरंत अपनी मूल पदास्थापना वाली जगह पर चले जाने कहा है। आदेश में कहा गया है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर बस्तर के आदेश के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में मूल पदस्थ्य संस्थाओं से अन्यत्र संस्थाओं में संलग्न चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के संलग्नीकरण समाप्त कर दिया गया है। किन्तु आपके द्वारा आज तक अपनी मूल पदस्थापना स्थान पर उपस्थिति नहीं दी गई है। अतः संबंधित कर्मचारी अपने मूल पदस्थापना स्थान पर तत्काल उपस्थिति दें अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।











Leave a Reply