जगदलपुर। पूर्व व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत जिला स्तरीय मेला का आयोजन किया गया जिसमें 30 उच्च प्राथमिक विद्यालयों ने भाग लिया। मेले का आयोजन कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में किया गया।

पूर्व व्यवसायिक शिक्षा में वास्तविक जीवन से जुड़ी व्यावहारिक गतिविधियां शामिल हैं, जैसे बागवानी, मिट्टी के बर्तन बनाना, सिलाई, बिजली के उपकरण सुधारना, कंप्यूटर वर्क, पाक कला, हस्त शिल्प, आदि। यह छात्रों को अकादमिक ज्ञान हासिल करने और करियर की दिशा चुनने में मदद करता है और उन्हें रोजगार देने के लायक बनाता है। मेले में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, अशोक पांडे, जिला मिशन समन्वयक, परमेश्वर पांडे, सुधा परमार प्राचार्य कन्या क्रमांक 2, अजय शर्मा खंड स्त्रोत समन्वयक एवं फिरोज खान उपस्थित रहे।











Leave a Reply