= शौर्य पांडे ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर कचोरा निवासी शौर्य पांडे ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शौर्य ने ज्ञानोदय हाई स्कूल आड़ावाल के छात्र हैं।
शौर्य ने कहा-पढ़ाई के दौरान परिणाम को लेकर चिंता होती थी, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैंने गोल सेट किए और घर से अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखते हुए रिवीजन किया। शौर्य का सपना जेईई, नीट की तैयारी कर प्रशासनिक सेवाओं में देश सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को देते हुए कहा, ‘परिवार ने मुझे भावनात्मक और मानसिक रूप से मजबूत रखा। उनके पिता प्रमोद पांडे और माता रेखा पांडे ने भावुक होकर कहा- ‘हमें बेटे पर भरोसा था। परिणाम देखकर आंखें नम हो गईं।’ शौर्य को उनकी उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे भविष्य में देश सेवा में नई मिसाल कायम करेंगा।











Leave a Reply