मस्जिद कमेटी सदर चुनाव, वोटर लिस्ट बनाने 7 और नामजद

दल्ली राजहरा। जामा मस्जिद दल्ली राजहरा के सदर मुश्ताक अहमद अंसारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने दल्ली राजहरा मुतवल्ली चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने के लिए 3 सदस्यों की टीम की घोषणा की थी। अब डाक्टर सलीम राज द्वारा उस आदेश में संशोधन करते हुए एक संशोधित आदेश जारी किया। इसके अनुसार मतदाता सूची बनाने के लिए है और 7 नए सदस्यों को नामजद किया गया है। इस तरह जामा मस्जिद कमेटी की मतदाता सूची तैयार करने के लिए 10 सदस्यों की टीम बनाई गई है। नए सदस्यों में हाजी मजिद कुरैशी, साउद आलम, मोहम्मद फिरोज, नवाब बडगुजर, शकील हुसैन, मोहम्मद फरीद और ईलियास भाई शामिल हैं।
इस तरह अब जामा मस्जिद के चुनाव के लिए इन 07 लोगों को मिलाकर 10 सदस्यों की टीम बन गई है वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज इन सभी सदस्यों को जामा मस्जिद कमेटी के पूर्व सदर शेख़ नैय्यूम से सहयोग लेकर मतदाता सूची बनाने और शेख नैय्यूम को इन सदस्यों का सहयोग करने को कहा है। इन 10 सदस्यों को मतदाता सूची तैयार कर उसे अनुमोदन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में प्रस्तुत करना होगा। दल्ली राजहरा जामा मस्जिद कमेटी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के इस आदेश का खुले दिल से स्वागत करती है और उन्हें विश्वास दिलाती है कि जिस तरह पिछले 2022 में हुए चुनाव में सारी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से निपटाई गई थी, उसी तरह इस बार के चुनाव को भी शांतिपूर्ण तरीके से करवाया जाएगा और छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के आदेशों के अनूरूप ही कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *