न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा रही हैं पूर्व भाजपाई पार्षद

दल्ली राजहरा। नगर पंचायत चिखलाकसा की एक पूर्व भाजपाई पार्षद न्यायालय को भी ठेंगा दिखाने का दुस्साहस कर रही हैं। तहसीलदार न्यायालय से स्थगन आदेश जारी होने के बाद भी उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व भाजपा पार्षद शासकीय एवं सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड के लोगों और जागरूक नागरिकों द्वारा इस बेजा निर्माण का पुरजोर विरोध शुरू से किया जाता रहा है। मामले को लेकर तहसील न्यायालय दल्ली राजहरा में आवेदन भी लगाया गया था।इस पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय तहसीलदार ने निर्माण पर स्थगन लगा दिया है। मगर तहसील न्यायालय के स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाते हुए पूर्व पार्षद ने 3 दिनों से कार्य फिर प्रारंभ करवा दिया है। इस तरह न्यायालय के आदेश की खुलेआम अवहेलना संगीता साहू पूर्व पार्षद द्वारा की जा रही है। आज पुलिस प्रशासन द्वारा काम बंद करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *