= प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और वित्तमंत्री चौधरी का माना आभार
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। जगदलपुर शहर के चहुमुखी विकास को लेकर सदैव तत्पर रहने वाले विधायक किरण देव ने शहरवासियों को विकसित जगदलपुर की सौगात देते शहर विकास में जनमानस के अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए करोड़ों के विकास कार्यों की वित्त विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त कराई है।
हमने बनाया है हम ही संवारेंगे के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर शहर में विकास कार्यों की सौगात लगातार देते आ रहे हैं। अब उनकी पहल पर नगर के छत्रपति शिवाजी वार्ड में पंडरी तालाब के सौंदर्यीकरण, अब्दुल कलाम वार्ड में एनएमडीसी चौक पर निर्माण कार्य, महादेव घाट के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण कार्य, प्रवीर वार्ड में मुक्तिघाम खड़कघाट के सौंदर्यीकरण, जगदलपुर शहर में नवीन मटन मार्केट निर्माण, गंगा मुंडा तालाब के पास बीटी रोड एवं पाथवे निर्माण, गंगा मुंडा तालाब के पास निर्माण कार्य, गंगा मुंडा तालाब के पास वर्कशॉप निर्माण कार्य, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में घाट निर्माण कार्य, राजेंद्र प्रसाद उद्यान के सौंदर्यीकरण, गंगा मुंडा तालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर उद्यान सौंदर्यीकरण, लालबाग उद्यान के सौंदर्यीकरण, मोतीलाल नेहरू वार्ड में सेंट्रल लाइब्रेरी के समीप दीवार पेंटिंग कार्य, अतिथि होटल चौक रेलवे चौक का विकास कार्य, शिवमूर्ति व घाट का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य, विवेकानंद स्कूल के समीप रोड साइड पाथवे वदीवार पेंटिंग कार्य, कमिश्नर व कलेक्टर कार्यालय के समीप दीवार पर सौंदर्यीकरण कार्य, गोवर्धन चौक का विकास कार्य, लालबहादुर शास्त्री स्थित आमागुड़ा चौक का विकास कार्य एवं पं सुंदर लाल शर्मा वार्ड स्थित पार्क के निर्माण कार्य व अन्य विकास कार्यो की वित्तीय विभाग से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर शहर में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्रीअरूण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सहृदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य देवतुल्य जनमानस की मांग के अनुरूप किया जा रहा है । जगदलपुर शहर के विकास में हमारे सरकार के नेतृत्व में करोड़ों के विकास कार्यों की वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। श्री देव ने कहा जगदलपुर शहरवासियों के लिए काफी हर्ष का विषय है कि जगदलपुर शहर को संवारने तथा जनता से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जगदलपुर शहर का तेजी से विकास हो रहा है। सुशासन सरकार की परिकल्पना को साकार करते विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। किरण देव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार बस्तरवासियों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों की स्वीकृति दे रही है। विकास अनवरत जारी रहेगी।

Leave a Reply