शराब घोटाले में छापेमारी

जगदलपुर, । कांग्रेस शासनकाल में हुए आबकारी घोटाले के सिलसिले में एंटी करपशन ब्यूरो और ईओडब्लूयू की टीम ने आज सुबह प्रदेश के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के परिजनों के जगदलपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। श्री दास के रायपुर और भिलाई स्थित आवासों में भी छापेमारी हुई है।

इसके अलावा शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा के रिश्तेदार अशोक टुटेजा के निवास डीएमएफ घोटाले में कारोबारी हरपाल अरोरा के रायपुर आवास, कोंडागांव निवासी कोणार्क जैन के यहां भी दबिश दी गई है।जगदलपुर के मैत्रीय संघ स्थित पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के भाई के घर चितरंजन दास के निवास पर छापा पड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही ऎसी कार्रवाई शराब घोटाला मामले में सुकमा और अन्य जगहों पर भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *