एसआईआर में हम सबकी सहभागिता जरूरी, वनमंत्री केदार कश्यप ने ली मुंडागाँव, मांदलापाल, कुंगारपाल और गोलावंड में कार्यकर्ताओं की बैठक
जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए मुंडागाँव, मांदलापाल, कुंगारपाल और गोलावंड में SIR मतदाता गहन पुननिरिक्षण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर के माध्यम से हम लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक शुद्ध व मजबूत कर सकते हैं।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र के लिए अमृत है। इस अभियान में हम सब की भूमिका महत्वपूर्ण है। एसआईआर के माध्यम से हम आने वाले हर लोकतंत्र के पर्व को और भी उत्साह से मना सकते हैं। जब-जब देश में चुनाव होगा, तो उस समय आज हो रहे एसआईआर की जरूरत अनुभव होगी। इसलिए लोकतंत्र के इस शुद्धिकरण महायज्ञ में हम सब जरूर जुड़ें। श्री केदार कश्यप ने कहा कि फेक वोटर्स को डिलीट व डिटेक्ट करने के साथ ही पात्र मतदाताओं को जोड़ने का यह अभियान है, जिसके लिए आप सबकी सहभागिता जरूरी है।
वनमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब भी भाजपा का कार्यकर्ता संकल्प लेता है, तो उसे पूर्ण करता है और यह एक अवसर है जब हम अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जुट रहे हैं तो आप सबके संकल्प और सहयोग से इस अभियान का सार्थक परिणाम आयेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
—-///—

Leave a Reply