कोसमी में जीओ की सेवा ठप

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी में जियो नेटवर्क ठप हो गया है। इसके चलते डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन सारे कार्य ठप हो गए हैं। कोसमी की आबादी 5 हजार से अधिक है और यहां पर जियो नेटवर्क काम न करने के कारण पढ़ाई लिखाई एवं पंचायत के एवं सरकारी काम पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। गांव के ग्रामीणों को ई केवाइसी, राशन लेने, आधार अपडेट कराने, माहतारी वंदन का पैसा लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। जिओ नेट वर्क के टॉवर के कार्य नहीं करने से कई विकास कार्य और लेनदेन प्रभावित हो रहे हैं। सरपंच नीलम कश्यप ने अतिशीघ्र व्यवस्था में सुधार की मांग जियो कंपनी से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *