जगदलपुर . अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आज छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा आड़ावाल के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विधालय में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव शामिल होकर सभी उपस्थितजनों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विधालय के बच्चों के द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाने का उद्देश्य दिव्यांगजन बच्चों एवं बड़ों में आत्मविश्वास व आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। दिव्यांगजन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है । बच्चों के द्वारा बहुत ही आकर्षक और मनमोहक चित्रकारी का प्रदर्शन किया गया है। श्री देव ने कहा बच्चों को निखारने की आवश्यकता होती है सभी बच्चे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की दक्षता रखते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा आड़ावाल दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विधालय में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन से राशि स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार कर पत्र भेजा गया है। जल्द ही शासन से स्वीकृति प्राप्त होंगी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं अतिथियों ने विधालय में दिव्यांग बच्चों का ट्राईसाईकिल दौड़ को हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही विधालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर श्री संजय पांडे, जनपद अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदू साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती श्रीति शर्मा, उपेंद्र ठाकुर, संरपंच जंयती कश्यप एवं प्रदीप देवांगन, आर्येंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, महामंत्री श्री राजेश शर्मा, रूपेश समरथ,गीता महाराणा, सविता साहू, सविता साहनी, गणेश नागवंशी, समाज कल्याण विभाग उपसंचालक श्रीमती लकड़ा, अधीक्षक तारकेश्वर सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।
आड़ावाल के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विधालय में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply