सरकार बदली और अटक गया पुल निर्माण का काम

=पर्यटन स्थल तक जाने की आसान राह थी यह

जगदलपुर। सरकार क्या बदली, एक पुल का निर्माण ही बीच में लटक गया। ग्रामीण बड़े खुश थे कि अब बारिश और बाढ़ की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा, मगर अब ग्रामीणों की यह खुशी काफूर हो गई है।
मामला बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक का है। यहां बारूपाटा कलेपाल से मिचनार मार्ग पर कलेपाल नाला में निर्माणाधीन पुल 6 साल से अधूरा पड़ा है।तत्कालीन सांसद दीपक बैज के कार्यकाल में इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, किंतु सरकार बदलते ही अब उक्त कार्य बंद हो गया है। ग्राम पंचायत बारूपाटा कलेपाल को पुल की निर्माण एजेंसी बनाया गया था। इस पुल से मिचनार हिल मंगर पखना पर्यटन स्थल तक जाने का मार्ग और आसान हो सकता है। तत्कालीन सांसद दीपक बैज के समर्थक ठेकेदार ने यह काम शुरू किया था, जिसे अधूरा छोड़ा गया है। कलेपाल निवासी ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही इसी जगह पर स्टॉप डैम का निर्माण करने की भी जरूरत है, जिससे यहां निस्तारी कार्यों के लिए साल भर पानी उपलब्ध हो सके। मगर दुर्भाग्य की बात है कि सरकार बदलने के बाद पुल को आधी अधूरी हालत में छोड़ दिया गया है। न पुल बन सका है, न स्टॉप डैम निर्माण हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *