जगदलपुर शर को 876.90 लाख के 112 विकास कार्यों की सौगात

= शहर को मिलेंगी बेहतर सड़कें, नालियां और मूलभूत सुविधएं: संजय पाण्डेय =
=यह निर्माण नहीं, नागरिकों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का संकल्प: संज।य पाण्डे =
= सभी 48 वार्डों में पहुंच रही हैं सुविधाएं =

जगदलपुर। नगर निगम द्वारा जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्डों में 876.90 लाख रुपये की लागत से कुल 112 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। सीसी सड़क निर्माण, डामरीकरण, आरसीसी नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन, शेड, सोल्डर आदि शामिल हैं। महापौर संजय पांडेय ने कहा है कि इन कार्यों के पूर्ण होने शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ तो मिलेगा ही साथ ही शहर का आधारभूत ढांचा और अधिक मजबूत होगा।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि यह योजनाएं शहर के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वार्ड में समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी गली, मोहल्ले और वार्ड को विकास से वंचित न रहने दिया जाए। नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम सड़कें मिले। महापौर ने आगे कहा कि इन 112 कार्यों से शहर में अनेक प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ होंगे। सीसी रोड और डामरीकरण कार्यों से खराब सड़कों की समस्या दूर होगी। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सहज पहुंच मार्ग मिलेगा। अधिकांश वार्डों में आरसीसी नाली और पुलिया निर्माण से बरसात में होने वाला जलभराव कम होगा। इससे बीमारी, मच्छरजनित संक्रमण और सड़कों की क्षति भी घटेगी। नालियों के निर्माण से सीवरेज सिस्टम व्यवस्थित होगा। गंदगी और दुर्गंध की समस्या कम होगी। कई वार्डों में सामुदायिक भवन, मंदिर परिसर, शेड निर्माण जैसे कार्यों से स्थानीय सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बाजार, दुकानों और व्यावसायिक मार्गों पर सड़क और नाली निर्माण से व्यापारियों एवं ग्राहकों दोनों को सुविधा मिलेगी।ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आंतरिक गलियों में होने वाले विकास से आमजन के जीवनस्तर में सुधार होगा।प्रावधिक स्वीकृति प्राप्त होने पर महापौर संजय पाण्डे ने उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को धन्यवाद देते उनके प्रति आभार माना है। वहीं पार्षदगण, अधिकारियों व नगरवासियों के सहयोग के लिए उनको भी धन्यवाद देते हुए कहा यह सब नगर निगम परिषद, पार्षदों, अधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से संभव हुआ है। हम मिलकर शहर को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाएंगे। विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह शहर हमारा घर है। हम सब मिलकर इसे आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित बनाएंगे। 48 वार्डों में एक साथ इतने कार्य शुरू होना शहर के सुनहरे भविष्य की ओर कदम है।
स्वीकृत कार्यों में प्रवीर वार्ड क्र.-1 में बालो बघेल घर से लोकेश्वर दास घर तक एवं लोकेश्वर दास घर से सरीपट्टी नाग घर तक खड़कघाट तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य, भगवती कश्यप घर से घाट बाबा धुरखुटी गली तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य। विजय वार्ड क्र-2 में पनारापारा स्कुल के पीछे के भाग में सीसी सड़क निर्माण कार्य, शिवमंदिर वार्ड 3 में गजराज घर से राजेश पाण्डे घर होते हुए गोपाल घर तक 130 मी. बीटी सड़क निर्माण कार्य, धर्मेंद्र किराना स्टोर के पीछे से झिटकूराम घर तक एवं करन दुकान से घासी घर तक डोंगाघाट तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य, संजय पाढ़ी घर से परशुन ठाकुर घर तक एवं परशुन ठाकुर घर से बब्बू किराना दुकान से विया कुंज बिहारी दास घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इसी तरह भैरमदेव वार्ड 4 में पीडीएस दुकान के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, अंकिता प्रोविजन स्टोर्स से सामुदायिक भवन तक इंटरलाकिंग पेवल ब्लाक का कार्य, सामुदायिक भवन के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, वीर सावरकर वार्ड 5 में गुप्ता घर से धीरेंद्र प्रकाश घर तक एवं प्रकाश तिवारी घर से केजू घर तक एवं सामुदायिक भवन के पास डामरीकरण सड़क निर्माण, संगीता साहू घर से नीरज देवांगन घर से डामरीकरण नवीनीकरण सड़क निर्माण, भगतसिंह वार्ड 6 में किरण देवांगन से गिरधारी घर तक, तुलसी ठाकुर घर से ध्रुव घर तक एवं शिव नारायण रथ घर से कैलाश बिश्नोई घर तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, सड़क नवीनीकरण सह डामरीकरण कार्य, तुलसी ठाकुर से स्व. विनोद ध्रुव घर तक एवं शिव नारायण बिश्नोई घर से कैलाश बिश्नोई घर तक सड़क डामरीकरण कार्य, कुंजार देवांगन घर से नाग घर तक, कुंजार देवांगन घर से ध्रुव घर तक एवं दीपक झा घर से डमरू पानठेला तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे। सिविल लाईन वार्ड 7 में एसएलआरएम सेंटर से आंगनबाड़ी भवन तक सीसी सड़क चैड़ीकरण कार्य, प्रशांति भवन से दीपक क्लाथ स्टोर से सीसी सड़क चैड़ीकरण निर्माण, लालबहादुर शास्त्री वार्ड 8 में कमलेश किराना से मोतीराम घर तक डामरीकरण सड़क निर्माण, एसबीआई कालोनी, लालबाग आमागुड़ा डामरीकरण सड़क निर्माण, नेताजी सुभाष वार्ड 9 में पंचपथ स्कुल से यामाहा शोरूम के सामने एवं राजीव इलेक्ट्रानिक्स से अशोक प्रोविजन स्टोर तक डामरीकरण सड़क निर्माण, अशोक प्रोवीजन स्टोर के पास रिजवी गली में एवं साखंला घर से गुरूद्वारा रोड तक आरसीसीपुलिया निर्माण, सदर वार्ड 10 में दुर्गा जींस कार्नर से हरीश पारेख घर तक, एमडीएन एसोशियेट के बाजू में भारत गली एवं अभिमेक ओवर के सामने तक आरसीसी नाली निर्माण, दुर्गा जींस कार्नर से पारेख घर तक ससी सोल्डर निर्माण, दुर्गा इंटरप्राईजेस से इंटरनेट गार्डन तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। वहीं प्रतापदेव वार्ड 11 में अशोका ट्रेडिंग से मद्दी घर तक, डा. जान मसीह क्लीनिक से रायल मेडिकल के पास एवं एपेक्स क्लीनिक से हरिभूमि आफिस तक आरसीसी नाली निर्माण, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड 12 में दास किराना से सोमारू घर तक आरसीसी नाली निर्माण, मातागुड़ी में शेड निर्माण कार्य, सूरज किराना से हस्ती घर तक आरसीसी नाली निर्माण, बालाजी वार्ड 13 में फजल गली में लक्ष्मी टाईल्स तक, अम्मा होटल गली एवं अशोका ट्रेडिंग के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, महारानी वार्ड 14 में रंगमंच से मंडी रोड तक एवं संतोषी माता मंदिर गली, इरिगेशन कालोनी में डामरीकरण कार्य, मोतीलाल नेहरू वार्ड 15 में ईस्माईल प्रोविजन स्टोर्स से श्रीजी ड्राई फ़्रूट तक सीसी सोल्डर निर्माण, इंदिरा वार्ड 16 में संजय मार्केेट रोड आकांक्षा होटल के सामने से आरसीसी पुलिया निर्माण, पुराने नरेंद्र टाकिज के सामने आरसीसीनाली निर्माण, रमैया वार्ड 17 में काली मंदिर के पीछे, कालीपारा गली में डामरीकृत सड़क निर्माण, समता भवन से संजय जैन घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य होंगे। दलपतसागर वार्ड 18 में पाटीदार घर से पंप हाऊस तक एवं भोला झा घर से पंप हाऊस तक 180 मीटर सीसी सड़क निर्माण, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 19 में कन्हैया किराना से शिव मंदिर तक डामरीकृत सड़क निर्माण, मालवीय फर्नीचर से सत्यदेव झा, जगजीत घर से अप्पा राव घर तक सीसी सड़क निर्माण, दंतेश्वरी वार्ड 20 में भोला झा घर से गुरू घासीदास मंदिर तक आरसीसी नाली निर्माण, गौरीशंकर किराना स्टोर से नागेश घर तक आरसीसी नाली एवं आरसीसी पुलिया निर्माण, राजेंद्र प्रसाद वार्ड 21 में सरोज याद घर से डब्लू खान घर तक आरसीसी नाली निर्माण, कल्पना मेश्राम घर से अटल आवास के पास शिव मंदिर तक आरसीसी पुलिया निर्माण, सुदरू पोयाम घर से राजू घर तक, मानसी धर घर से महेश पुजारी घर तक, रीना कश्यप घर से मनोहर घर तक सीसी सड़क निर्माण, कन्या सकूल क्रमांक-2 में शेड निर्माण, दशमू किराना स्टोर से बिज्जू महादेव घर तक सीसी सड़क निर्माण, कमलेश पाठक घर से कन्या क्रमांक 2 तक एवं सहारा आफिस से विद्यापति स्कुल तक डामरीकृत सड़क निर्माण, गंगादई मंदिर परिसर में बाऊंड्रीवाल निर्माण, महात्मा गांधी वार्ड 22 में अशोका लाज से अरोरा घर तक डामरीकृत सड़क निर्माण, गंगानगर वार्ड 23 में रेनाल्ट शोरूम के सामने से शर्मा आटा चक्की तक एवं पारों घर से शेरखान घर तक आरसीसी नाली निर्माण, पुष्पा गली में एवं श्वेता देवांगन घर से बघेल घर तक आरसीसी नाली निर्माण कराए जाएंगे। जवाहरनगर वार्ड 24 में पवन किराना के सामने आरसीसी पुलिया निर्माण, रामू बघेल घर से उत्तम नाग घर के दोनों ओर आरसीसी नाली निर्माण, शांति नगर वार्ड 25 में जी श्याम घर से राजी हबील घर तक डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य, नया बस स्टैंड के पीछे आंगनबाड़ी भवन के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, सुमित्रा बाग घर से राठी घर तक 400 मीटर डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य, गायत्री राव घर से चैहान घर तक एवं ज्ञानोदय स्कुल तक आरसीसीनाली एवं पुलिया निर्माण, गुप्ता ट्रेडर्स से सुनैना दास घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, मदर टेरेसा वार्ड 26 में शिव जी भवन से आंगनबाड़ी भवन से हाऊसिंग बोर्ड कालोनी तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य प्रस्तावित हैं। माता संतोषी वार्ड 27 में चौधरी गली से पंप हाऊस तक सड़क डामरीकरण कार्य, खत्री घर से रामबाबू सिंह घर तक, मंगल घर से साधना घर तक एवं अशोक राठी घर से मस्जिद चौक तक आरसीसी नाली निर्माण, गुरूघासीदास वार्ड 28. में कुम्हारपारा गली, राऊत बाड़ा तक डामरीकृत सड़क निर्माण, सिंधी गली एवं भट्टाचार्य गली में डामरीकृत सड़क निर्माण, अंबेडकर वार्ड 29 में बीडीएफ दुकान से बाबा घर तक एवं पंकू घेरा तक डामरीकृत सड़क निर्माण, स्वामी विवेकानंद वार्ड 30 में
सोमारी घर से ज्योति घर तक आरसीसी नाली निर्माण, मिश्रा घर से गुरूवारी घर तक सीसी सड़क निर्माण, ठाकुर अनुकुल देव वार्ड 31 में गुप्ता किराना स्टोर से पाल घर तक सीसी सड़क निर्माण, सत्संग मंदिर प्रांगण में भंडारा आदि हेतु शेड एवं एप्रोच मार्ग निर्माण, रामनाथ सेठिया घर से प्रदीप घर तक आरसीसी नाली निर्माण, सुंदर लाल शर्मा वार्ड 32 मेंहनुमान मंदिर से इरेगेशन कालोनी तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, बोधघाट चौक से मूलचंदानी घर से होते हुए आनंद मिश्रा घर तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, राजीव गांधी वार्ड 33 में राशन दुकान से आंगनबाड़ी, गुप्ता किराना स्टोर तक डामरीकृत सड़क निर्माण, संजय गांधी वार्ड 34 में गांधी ग्राम घर तक डामरीकरण सड़क नवीनीकरण निर्माण कार्य, रेल्वे राम मंदिर में कवर शेड ओपन प्लेटफार्म का शेड निर्माण, रेल्वे राम मंदिर में शेड निर्माण, दुबे घर से गंगा नाग घर तक डामरीकरण सड़क नवीनीकरण कार्य कराना प्रस्तावित है। इसी तरह छत्रपति शिवाजी वार्ड 35 में शिशु मंदिर स्कूल से प्रकाश घर तक एवं शेषबती घर से मूर्तिकला चौक तक सीसी सड़क निर्माण, शोभा घर से गंगा घर तक एवं पुजारी गली में सड़क निर्माण कार्य, गुरू गोविंद सिंह वार्ड 36 के सड़क पारा माहरा पारा में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण, कश्यप सर घर से चित्रकोट रोड से गोविंदनी विला तक आरसीसी नाली निर्माण, फुलो गली एमपीएम हास्पिटल के बाजू से सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण, लोकमान्य तिलक वार्ड 37 में सन्नी विश्वकर्मा घर से हार्डवेयर दुकान धरमपुरा तक आरसीसी नाली निर्माण, हनुमान गुड़ी और डोंगरीपारा कंगोली मातागुड़ी में अहाता निर्माण,
शिव मंदिर नर्सरी से राम चरण साहू घर तक एवं चमरू राव कश्यप घर से दलसाय मांझी घर तक आरसीसी नाली निर्माण, नाथूलाल शर्मा घर से कश्यप घर तक सीसी सड़क निर्माण, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड 38 में विकास कश्यप घर से कालीपुर रोड तक एवं प्रायमरी स्कूल से राजू पटेल घर तक आरसीसी नाली निर्माण, कालीपुर रोड से शीतला माता मंदिर गेट तक सीसी सड़क निर्माण, लता घर से किशोर जोशी घर तक एवं लता घर से प्रायमरी स्कूल तक सीसी सड़क निर्माण, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड 39 में कालाराम चौधरी मार्ग, साहा गली, खाटू श्याम किराना के सामने एवं सामुदायिक भवन के पास आरसीसी नाली निर्माण, सामुदायिक भवन का बाऊंड्रीवाल निर्माण, वीर सावरकर भवन के पास आरसीसी नाली एवं सुरक्षा दीवार के साथ कवर नाली निर्माण कार्य कराए जाने हैं। डॉ. अब्दुल कलाम वार्ड 40 में राशन दुकान से पटेल घर तक आरसीसी नाली निर्माण, चंद्रशेखर आजाद वार्ड 41 में बंशी किराना स्टोर से आचार्य घर तक सीसी सड़क निर्माण, ईडब्लूएस हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में सीसी सड़क निर्माण, महेंद्र कर्मा वार्ड 42 में पदमा पारेख घर से शंकर टेलर्स घर तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, देवभोग डेयरी से मुकेश घर तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, बलीराम कश्यप वार्ड 43 में निगम कमिश्नर बंगला के सामने से संतोषी वार्ड बार्डर तक आरसीसी नाली निर्माण, मदन मोहन मालवीय वार्ड 44 में बुदाय घर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, कमल घर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, रिंकी सिंह घर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, शहीद गुंडाधुर वार्ड 45 में पंप हाऊस गली से गुरनाम सिंह घर होते हुए रेखा होटल तक सड़क डामरीकरण, थामस किराना से चौधरी ट्रेडर्स तक सड़क डामरीकरण, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड 46 में
विधान राय घर से बौद्ध मंदिर तक एवं केदार शर्मा घर से मनगन घर तक सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य, अनिल झा घर से मुन्ना भैय्या दुकान तक डामरीकरण सड़क निर्माण, महाराणा प्रताप वार्ड 47 में अयांश किराना स्टोर्स से अनिता कश्यप घर तक एवं गुरूजी गली तेतरकुटी में आरसीसी नाली निर्माण, पार्षद गली पंप हाऊस से सुदंर घर तक एवं अशोक तिवारी गली में सीसी सड़क निर्माण और कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड 48 में हाईलैंडर आटो पार्ट्स से राव घर तक सीसी सड़क निर्माण, पीजी कालेज के सामने आडिटोरियम बिल्डिंग में सुलभ शौचालय निर्माण, गंगा बघेल घर से बोरिंग तक नेगीगुड़ा तक आरसीसी नाली निर्माण, आनंद नगर संगीत महाविद्यालय गली में सीसी सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *