विकसित भारत, नशा मुक्ति व शौर्य दिवस पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक सम्पन्न

 जगदलपुर. र्म नगरी जगदलपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की जिला स्तरीय विषेश बैठक स्थानीय सीताराम शिवालय में आहुत की गई जिसमें प्रान्त से मिले विशेष निर्देशों से सभी को अवगत कराना व वर्ष भर देश हित में किए जाने वाले कार्यों को सभी दायित्वन पदाधिकारियों के समक्ष रखते हुए उन्हें समाज के लिए लोकोपकारी कार्य करते हुए समाज से जुड़ने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर विभाग मंत्री श्री रवि ब्रह्मचारी ने सभी को संबोधित करते हुए प्रांत से मिले दिशानिर्देश से सभी को अवगत कराया। विभाग मंत्री ने बताया कि संगठन का उदेस्य धार्मिक जागरण के साथ समाज में व्याप्त नशे के अभिशाप से लोगों को मुक्त करना भी है इस हेतु संगठन के द्वारा युवाओं को स्वस्थ के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा इस हेतु सभी सरकारी अर्ध सरकारी सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है इसी तरह स्वदेशी जागरण कर देश को विकसित भारत का मार्गप्रसस्त करना है। इसके लिए आने वाले समय में सभी को समाज में जाकर जागरूक करना होगा। इस अवसर पर विभाग संयोजक बजरंग दल सिकंदर कश्यप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को शौर्य दिवस का आयोजन किया जाता है जो 31 दिसंबर तक चलना है जिसमें सभा संगोष्ठी के साथ पथ संचालन भी किया जाना है। इस कार्यक्रम को लेकर सभी में उत्साह देखा गया। सभी ने सहमति जताते हुए आने वाले दिनों में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल गुप्ता ने की, बैठक का संचालन जिला मंत्री नवीन देवांगन ने किया। इस अवसर पर विभाग सह मंत्री श्रीनिवास रेड्डी, विशेष संपर्क प्रमुख योगेंद्र कौशिक, विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चलकी, सुरेंद्र तिवारी, होमेष राठौड़, योगेश रैली, मुन्ना कोरी, प्रतीक गुरु, विक्रम सिंह ठाकुर, विष्णु ठाकुर, अजय प्रताप सिंह, तमिश नायडू, शत्रुघ्न पवन राजा, सुनील वही मातृशक्ति दुर्गावाहिनी से जिला उपाध्यक्ष ज़बीता मंडावी अल्का गुप्ता, आस्था गुप्ता, प्रज्ञा आचार्य, सुनीता कुशवाहा, व अन्य उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *