धान खरीदी का लिमिट अविलम्ब बढ़ाए सरकार – बसंत ताटी

भोपालपटनम .  किसानों के उपज का एक-एक दाना खरीदने का वादा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार अब धान खरीदी का लिमिट घटा कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है सरकार की इस वादा खिलाफ़ी से नाराज किसान खुद को ठगासा महसूश करने लगे है उक्त विचार व्यक्त करते हुए पूर्व ज़िल पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि बीजापुर जिले मे संचालित धान उपार्जन केंद्रों मे साय सरकार जानबूझकर धान खरीदी का लिमिट कम कर किसानों को परेशान कर रही है जँहा धान उपार्जन केंद्रों मे पहले लिमिट निर्धारण पर्याप्त था लेकिन वहीं अब इसे घटाकर आधा से भी कम किये जाने से किसान अपने उपज के विक्रय को लेकर काफ़ी चिंतित है।
ताटी ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों के प्रति ठीक नहीं है यही वज़ह है कि किसानों के उपज को खरीदने से बचने के लिए उपार्जन केंद्रों मे धान खरीदी का लिमिट घटाया गया है उन्होंने कहा कि समय रहते यदि सरकार लिमिट नहीं बढाती है तो किसानों को बिचौलियो के शोषण से कोई बचा नहीं सकता ताटी ने सरकार से समस्त धान उपार्जन केंद्रों मे अविलम्ब लिमिट बढ़ाने की मांग की है ताकि समय रहते किसान अपनी उपज का विक्रय कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *