व्हिप की बाईक रैली: श्रीराम जन्मोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन समय के साथ किया जाता रहा है इसी तारतम्य में आज भी विश्व हिंदू परिषद व श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से पधारे जगदलपुर के लोक प्रिय स्थानीय विधायक व प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी द्वारा भगवा ध्वज लहराते हुए बाइक रैली की शुरुआत की गई जो नगर की विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए दंतेश्वरी मंदिर से मितली चौक, संजय मार्केट से अग्रसेन चौक से पीजी कॉलेज तक पुनः पीजी कॉलेज से गीदम रोड होते हुए कलेक्ट्रेट से कोतवाली से मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगड़ तक रही जिसमें स्थानीय विधायक किरण सिंह देव जी ने भी रैली में साथ बाईक पर सवार होकर स्थानीय लोगों का अभिवादन करते हुए देखे गए जहां सभी ने गर्म जोशी से स्वागत करते हुए देखे। बाईक रैली में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ साथ भरी संख्या में नौजवान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित रहे:: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, विभाग सह मंत्री श्रीनिवास रेड्डी, रामजन्म उत्सव के अध्यक योगेंद्र कौशिक,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व श्री राम जन्मोत्सव समिति की उपाध्यक्ष ज़बीता मंडावी, जिला मंत्री नवीन देवांगन, बजरंग दल के विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप संयोजक विष्णु ठाकुर , सनी रैली, जगेश्वर साहू, प्रतीक गुरु, पवन राजपूत, प्रेम चलकी, अजय प्रताप सिंह, घनश्याम नाग बस्तर प्रखंड से विवेक शुक्ला, व अन्य उपस्थित रहे। अंत में मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगड़ में हनुमान चालीसा पाठ एवम् मां दंतेश्वरी की आरती, प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति की उपाध्यक्ष ज़बीता मंडावी ने सभी का आभार जताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया। इसी तरह से सभी धार्मिक कार्य में भाग लेते रहे रहने का आव्हान किया।
श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा बाईक रैली का आयोजन











Leave a Reply