जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के ग्राम कुंरदी में प्रतिवर्ष ऐतिहासिक वार्षिक वैशाख मेले का आयोजन होता है। इस साल भी कुंरदी के माता शीतला मंदिर में आयोजित वार्षिक मेला में आस्था, पंरपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने माता शीतला मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना की। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया। कुंरदी में आयोजित वार्षिक मेले में ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया। वार्षिक वैशाख मेले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि कुंरदी के माता शीतला मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर और आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं। बस्तर में आयोजित मेला,मंडई का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति,परम्परा का समावेश रहता है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के साथ प्रमुख रूप से जगदलपुर नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, सरपंच सोनमती देवांगन, उप सरपंच मनोज, महामंत्री चंद्रकांत सेठिया, प्रकाश दुग्गड़, राजेश ओगले, मनोज बघेल, संजय विश्वकर्मा, रामप्रसाद, श्यामबती, दलसाय, उदय दुबे, नरेंद्र पांडे, हरीश दजनमानस उपस्थित थे।
कुरंदी के ऐतिहासिक वार्षिक वैशाख मेला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव











Leave a Reply