= ग्राम कुंरदी में लाखों के विकास कार्यों का किरण देव ने किया भूमिपूजन
जगदलपुर। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंरदी में 49 लाख 10 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं।जनता की मांग के अनुरूप ग्राम पंचायत कुंरदी में सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। सीसी सडक निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। किरण सिंह देव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास कार्य करना हमारा लक्ष्य है। क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे हमारा दायित्व है। विकास कार्य तीव्र गति से होगा। जनता ने आज विकास कार्य को लेकर मांग रखी है उसे भी जल्द पूरा कर कार्य किया जाएगा। ग्राम कुंरदी में सीसी सड़क निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से हरीश कोटवार घर तक 250 मीटर लागत 8.50 लाख रुपए, सीसी सड़क डामर सड़क से पंप हाउस तक 260 मीटर लागत 10 लाख रुपए, सीसी सड़क पंचायत भवन से दुलारी घर तक 260 मीटर लागत 10 लाख रुपए एवं जामगुड़ा में सीसी सड़क निर्माण कार्य 480 मीटर लागत 15.60 लाख रुपए, शीतला माता गुड़ी जामगुड़ा में उन्नयन कार्य लागत 5 लाख रुपए सहित कुल 49 लाख 10 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक श्री देव ने किया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, मनोहर तिवारी, मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी, सरपंच सोनमती, चंद्रकांत सेठिया, राजेश ओगले, मनोज बघेल, हरीश बघेल, दलसाय, रामप्रसाद, श्यामबती, मनोज पटेल, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।











Leave a Reply