दल्ली राजहरा सर्किल कोसरिया राउत (यादव) समाज ने मनाया हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह- अध्यक्ष कृष्णा यादव

दल्ली राजहरा सर्किल कोसरिया राउत (यादव) समाज द्वारा दिनांक १४-०३-२०२६ को वार्ड क्रमांक २० में स्थित सामाजिक भवन में हर्षोल्लास के साथ रंग गुलाल व सुमधुर फाग गीतो के बीच “होली मिलन समारोह” का आयोजन किया गया।

आयोजन का शुभारंभ सर्किल, पंचायत व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा इष्ट देव भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी माता के छायाचित्रों पर रंग-गुलाल लगाकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

होली मिलन समारोह में महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा राउत समाज के पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान के लिए प्रसिद्ध वाद्य यंत्रो की धुन में एक दूसरे पर रंग लगाकर व दोहा व फाग गीतों के माध्यम से सामाजिक एकता एवं बंधुत्व का संदेश दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव ने समाज के सभी सदस्यों को होली व बसंतोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा की होली का पर्व हम सभी भारतीयो को एकता और बंधुत्व के डोर में मजबूती के साथ बंधने, वैमनस्य को भुलकर, एक साथ मिलजुलकर रहने और आपसी भाईचारा को सुदृढ़ करने का संदेश देता है वही बसंत का आगमन पुरातन का त्याग और नवीन को ग्रहण कर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश और प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से धोबेदण्ड पंचायत के लीलधारी यादव, दल्ली सर्किल से सुरित यादव, प्रदिप यादव, सुरेंद्र यादव, देवेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद व जिला कोसरिया राउत (यादव) समाज की जिला सचिव श्रीमती श्रुति यादव, श्रीमती कौशल्या यादव, श्रीमती नीता यादव, श्रीमती राधा यादव, श्रीमती सुशिला यादव, सुश्री रौशनी यादव व समाज के सैकड़ों महिला व पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *